अन्य राज्य

कुमाऊँ में बारह घंटे में दूसरी बार हिली धरती, पिथौरागढ़ में सुबह भी महसूस किये गये भूकंप के झटके

नैनीताल, 09 नवम्बर : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। बारह घंटे के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। इससे लोग दहशत में हैं।

पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.27 मिनट पर सीमांत पिथौरागढ़ में फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसका केन्द्र भी नेपाल सीमा के आसपास माना जा रहा। रिएक्टर स्केल पर पर इसकी तीव्रता 4.3 रही और गहराई पांच किमी नीचे थी।

बारह घंटे के अंदर दूसरी बार आये झटके से लोगों में दहशत है। इससे पहले मंगलवार देर रात को भी पूरे उत्तराखण्ड में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 रही। देर रात को

भूकंप के झटके 1.57 मिनट पर महसूस किये गये। साथ ही इसकी गहराई सतह से दस किमी नीचे रही। भूंकप का केन्द्र भारत-नेपाल सीमा बताया जा रहा है।

जब देर रात को भूकंप आया तो लोग गहरी नींद में सोये थे। यकायक धरती में तेज कंपन हुआ। कुछ सेकंड के लिए भूमि हिली। लोग खूले स्थानों के लिए भागे। इससे उत्तराखंड के लोगों में दहशत व्याप्त है। गनीमत है कि उत्तराखण्ड में फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button