जम्मू-कश्मीर

श्रीनगर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में मौसम की सबसे ठंडी रात

श्रीनगर, 21 दिसंबर : श्रीनगर सहित कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी रात का अनुभव किया गया। यहां 40 दिनों तक चलने वाले भीषण सर्दी के दौर ‘चिल्लई कलां’ के पहले दिन की शुरुआत सर्द और शुष्क रही।

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर 25 दिसंबर तक मुख्य रूप से मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा। जम्मू के मैदानी इलाकों में 22-24 दिसंबर (60% संभावना) के दौरान सुबह के समय हल्का कोहरा बन सकता है।

कश्मीर के अलग अलग स्थानों पर 26-30 दिसंबर तक आम तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम हिमपात होने की आशंका है इसके अलावा जम्मू के ऊंचे इलाकों और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश (60℅ संभावना) होगी।
इसने एक एडवाइजरी भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि 26-27 दिसंबर के दौरान मुगल रोड, ज़ोजिला, करनाह, सदना टॉप और अन्य स्थानों पर हिमपात और तापमान कम रहने के कारण यातायात में कुछ व्यावधान हो सकता है लेकिन बर्फबारी की संभावना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां तापमान पिछली रात के शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। सीजन की इस अवधि के दौरान यह सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

दक्षिण कश्मीर में पर्यटक आकर्षण का केंद्र पहलगाम कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा हिस्सा बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान मंगलवार को शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 1.80 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम की इस अवधि के दौरान इस घास की घाटी के लिए यह अभी भी सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुकरनाग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
मौसम कार्यालय ने कहा कि सीमांत कश्मीर जिला कुपवाड़ा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि उत्तरी कश्मीर में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम है।

Related Articles

Back to top button