भारत

भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर : भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1241 – मंगोल के प्रमुख सेनानायक बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
1843 – गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
1851 – देश में पहली मालगाड़ी रुडकी से चलायी गयी।
1853 – स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा मां का जन्म।
1882 – थामस एल्वा एडीसन के बनाये गये बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
1887 – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म।
1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
1940 – स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राजनीतिक चिंतक मानवेंद्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नयी ब्रिगेड का गठन किया।
1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
1961 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
1978 – थाइलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
2005 – ईरान ने ज़हरीली गैस से उसके हज़ारों नागरिकों को मारने के आरोप में सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गये यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
2008- सशस्त्र बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
2016 – दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने अपना कार्यकाल पूरा होने से 18 महीने पहले त्यागपत्र दिया।

Related Articles

Back to top button