featureबड़ी ख़बरेंमध्य प्रदेश

नड्डा की नई टीम, शिवराज ने दी शुभकामनाएं

भोपाल, 29 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की आज घोषित नई टीम में शामिल मध्यप्रदेश के सदस्यों को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
श्री नड्डा की आज घोषित नई टीम में प्रदेश से वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय महामंत्री, सौदान सिंह उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे सचिव बनाए गए हैं। इस पर श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा द्वारा मध्यप्रदेश से श्री सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री एवं श्री धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी, साथ ही मध्यप्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु सभी के सुझाव भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Related Articles

Back to top button