मध्य प्रदेश

पन्ना में कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत

पन्ना, 22 फरवरी : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजयगढ थाना क्षेत्र के तिवारी पुरवा शासकीय स्कूल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार

कार पलटने से राजा पटेल और खुशीराम सोनकर दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। राजा पटेल को तत्काल स्वास्थ सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गयी। वहीं दूसरे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस द्वारा घटना की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button