अन्य राज्य

हैदराबाद में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के मुख्य अतिथि होंगे हिमंता

गुवाहाटी/हैदराबाद, 08 सितंबर : तेलंगाना में हैदराबाद के भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उडुपी के संत पेजावर स्वामी धर्माधिकारी को गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होने के लिए यहां आने का निमंत्रण दिया है।

उत्सव समिति के महासचिव भगवंत राव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी पर मुख्य अतिथि को आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को आमंत्रित किया है गया और उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इसी प्रकार धर्माचार्य उड्डुपी पेजावर स्वामी को भी इस गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि श्री सरमा आज शाम यहां पहुंचेंगे और शुक्रवार को यहां से खैरताबाद गणेश का दर्शन करने जाएंगे।
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म के रूप में मनाया जाता है और यह हिंदुओं के प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। यह उत्सव को 10 दिनों तक मनाया जाता है और ऐसा माना जाता है इस इस दौरान भगवान गणेश पृथ्वी पर अपनी मां देवी पार्वती के साथ आते हैं और लोगों को अपना आशीर्वाद देते हैं। लोग भगवान गणेश की पूजा अपने घरों, मंदिरों और पंडालों में करते हैं।

Related Articles

Back to top button