मध्य प्रदेश

बैतूल जिले की तीनों निकायों में भाजपा की जीत

बैतूल, 30 सितंबर : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आज सारणी, आठनेर एवं चिचोली में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकांश पार्षदों के चुनाव जीतने से यहॉ पर भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया।

आधिकारिक जानकारी में बताया कि जिले की सबसे बड़ी 36 वार्डो वाली सारणी नगरपालिका में भाजपा के 19, कांग्रेस के 11 एवं 6 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते है।

15 वार्डो वाली चिचोली नगर परिषद में 11 भाजपा के तथा 4 कांग्रेस के तथा 15 वार्डो वाली आठनेर नगर परिषद में 9 भाजपा, 5 कांग्रेस एवं 1 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीता है। कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना उपरांत परिणाम घोषित होने पर विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निग अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र सौपा। पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने बाजे-गाजे के साथ विजयी प्रत्याशियों का क्षेत्र में विजय जूलूस निकाला।

Related Articles

Back to top button