भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 19 नवंबर)

नयी दिल्ली 18 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1824-रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से लगभग दस हजार लोगों की मौत।
1828-1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जन्म।
1875-जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर का जन्म।
1893-पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्यारा प्रकाशित किया गया।
1895-फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
1910-ब्रिटेन के प्रधानमंत्री असक्विथ ने ब्रिटिश संसद के लिए अभियान चलाया।
1917-भारत की चौथी प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्म।
1925-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का जन्म।
1928-विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म।
1932-भारतीय स्वतंत्रता पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में खोला गया।
1940-बर्मिंघम पर जर्मन बमबारी में करीब 900 लोग मारे गए।
1951-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ज़ीनत अमान का जन्म।
1982-नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु हुआ।
1986-पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1994-भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1997-कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2005-पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006-भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2008-समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का निधन।
2008-संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2009-गूगल में सीईओ के पद पर कार्यरत सुंदर पिचाई को क्रोम ओएस और क्रोम बुक की जांच के लिए नियुक्त किया गया
2013-लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल हुए।

Related Articles

Back to top button