गुजरात

मराठवाड़ा में शीतलहर का प्रकोप जारी

औरंगाबाद 10 जनवरी : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लोग पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में हैं और इसी दौरान औरंगाबाद, परभणी जिलों में पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण राज्य में शीत लहर और अधिक बढ़ गयी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अगले कुछ दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं।

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले में पिछले 35 वर्षों में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि परभणी में इस बार 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम एजेंसी के अनुसार, जिलों के अन्य हिस्सों में भी शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में कंपकपाती ठंड में गरीब और बेघर लोग परेशान हो रहे हैं, तो वहीं इस ठंड में गेहूं, चना समेत रबी की खड़ी फसलों को फायदा होने की आसार हैं।

Related Articles

Back to top button