राजस्थान

राहुल के स्वागत की तैयारियां, सोनिया का रहेगा इंतजार

कोटा,04 दिसम्बर : राजस्थान में झालावाड़ जिले के रास्ते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के समय जोरदार स्वागत की तैयारियां आज अंतिम चरण में है।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आज शाम तक या कल सुबह विशेष विमान से कोटा पहुंच सकती हैं। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आज यहां दोपहर यहां पहुंचने का कार्यक्रम है।

श्री गांधी मध्य प्रदेश में अपनी भारत जोड़ो यात्रा को पूर्ण कर आज देर शाम तक किसी भी समय है मध्य प्रदेश के सोयत की सीमा से झालावाड़ जिले के चंवली के रास्ते प्रवेश करेंगे जहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत राहुल गांधी के स्वागत के लिए आज चंवली पहुंच रहे हैं जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहले से ही यात्रा की तैयारियों पर निगाह रखने के लिए झालावाड़ में मौजूद है और उन्हें ही भारत जोड़ो यात्रा का ध्वज मेजबान के रूप में ग्रहण करना भी है।

अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने श्री गहलोत के आज के कोटा दौरे की पुष्टि की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के अंतिम कार्यक्रम की सूचना की अभी भी प्रतीक्षा की जा रही है।

बहुत संभव है कि इस बारे में आज दोपहर तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि श्रीमती गांधी 9 दिसम्बर को अपना जन्मदिन भारत जोड़ो यात्रा गांधी में अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ सम्मिलित होकर मनाए।

Related Articles

Back to top button