बिहार

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा है व्यवधान यात्रा : रूडी

समस्तीपुर 06 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कटाक्ष करते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा है।

श्री रूडी ने शुक्रवार को यहां कर्पूरी सभागार मे विजन बिहार मंच की ओर से बिहार के पिछड़ेपन पर आयोजित एक परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि गलत नितियों के कारण आज प्रदेश विकास के मामले मे देश मे सबसे पिछड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में विकास का व्यवधान उत्पन्न हो गया है, जिसके कारण प्रदेश के चार करोड़ लोग बिहार से पलायन कर गए है।

भाजपा सांसद ने 07 जनवरी से बिहार मे शुरू हो रहे जाति आधारित जनगणना में प्रदेश से पलायन हुए लोगों की जाति और कब से प्रदेश छोड़ा इनकी भी गणना कराने की मांग राज्य सरकार से की और कहा कि बिहारी पूरे भारत का विकास कर रहे है लेकिन बिहार क्यों पिछड़ रहा है यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार की समाधान यात्रा व्यवधान यात्रा है।
इस परिचर्चा को विजन बिहार मंच के संस्थापक सदस्य शंकर झा आजाद, यशवंत सिंह, विनोद सम्राट, उदयशंकर सिंह, विवेकानंद सिंह एवं समस्तीपुर नगर निगम के उप मेयर रामबालक पासवान ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button