भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 07 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 06 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1586- मुगल सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया।
1702- मार्लबोरो के नेतृत्व में ब्रिटिश और डच सैनिकों पर कब्जा किया।
1708- गुरु गोबिंद सिंह का निधन।
1840- विल्म द्वितीय नीदरलैंड के राजा बने।
1886- न्यूयॉर्क के लिबर्टी आइलैंड पर खड़ी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण।
1919- गांधीजी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।
1952- चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।
1952- रूसी राजनेता, रूस के चौथे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जन्म।
1950- मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी।
1959- सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली।
1978- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान का जन्म।
1979- भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म।
1992- भारत में त्वरित कार्यवाइ बल का गठन किया गया था।
1997- सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
2000- जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
2001- आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का ऑपरेशन ‘एड्योरिंग फ्रीडम’ शुरू।
2003- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कट्टरपंथियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
2004- जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
2008- फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिन की राजकीया यात्रा पर भारत पहुंचे।
2014- नीली रोशनी उत्सर्जक डायोड बनाने के लिए हिरोशी अमानो, इसामु अकासाकी और शुजी नाकामुरा को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।

Related Articles

Back to top button