भारत

मोदी ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 22 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी।

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी किया गया है।

श्री मोदी ने ट्वीट किया, “श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

श्री शाह के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। ट्वीट कर कहा, “जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, कुशल रणनीतिकार व अथक परिश्रमी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Related Articles

Back to top button