राज्य

सागर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज से शुरु

सागर, 18 नवंबर : मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अगले दो वर्ष में यूरोप, अमेरिका की तर्ज पर विकास खंडों में खेल स्टेडियम तैयार होंगे।

श्री भार्गव ने आज 66 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना सीएम राइज स्कूल के तहत उक्त खेल स्टेडियम तैयार किए जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। क्रिकेट खेल में अधिक पैसा मिलता है, जिसके कारण हमारे परंपरागत खेल लुप्त होने की स्थिति में है। सागर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं युक्त खेल स्टेडियम खेल परिसर तैयार किया गया है जो कि शीघ्र सभी के लिए समर्पित होगा।

उन्होंने कहा कि साधन हम देंगे साधक आप बनेंगे। खेल से स्वास्थ्य एवं स्वस्थ चिंतन का विकास होता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के समस्त संभागों से आए लगभग 800 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button