बिहार

सारण में सड़क किनारे से महिला का शव बरामद

छपरा, 21 अगस्त : बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सिहोरिया – रजौली मुख्य मार्ग से रविवार को पुलिस ने एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिहोरिया – रजौली मुख्य मार्ग पर एक महिला का शव देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त खैरा थाना क्षेत्र के नगरा ओपी क्षेत्र के अरवा पोखरा गांव निवासी अजय राम की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी बनियापुर थाना क्षेत्र के खाकी मठिया गांव निवासी मिठ्ठू दूबे के साथ विवाह कर ली थी। उसके प्रेमी मिठ्ठू दूबे ने ही उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतका के पहले पति अजय राम के साथ ही उसके मायके वाले लोगों को शव ले जाने को कहा। लेकिन मृतका के पहला पति और उसके मायके वाले लोगों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button