गुजरात

महाराष्ट्र में नक्सली समूह ने की अपने सदस्य की हत्या

गढ़चिरौली, 10 नवंबर : महाराष्ट्र के एटापल्ली इलाके में नक्सलियों के एक समूह ने गढ़चिरौली में अपने एक सदस्य को पुलिस जासूस होने के संदेह में हत्या कर दी है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि नक्सली के सदस्य ने अपने ही समूह के जुरी निवासी एक शख्स को पुलिस का जासूस होने की शंका में सोमवार आधी रात को गरदेवाड़ा गांव के पास एक सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव मंगलवार सुबह मिला। मृतक की पहचान दिलीप उर्फ नीतेश गजू हिचामी (26) के रूप में हुई है, जिसे नक्सलियों के बीच लोकप्रिय रूप से ‘डॉक्टर’ कहा जाता था।

उन्होंने कहा कि मौके से बरामद एक हस्तलिखित नोट में, अपराधियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली और पीड़ित पर पुलिस का जासूस होने का आरोप लगाया। दिलीप को 2011 में नक्सली दस्ते में भर्ती किया गया था।

Related Articles

Back to top button