मध्य प्रदेश

सतना में मुनीम की गोली मार कर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना, 15 मार्च : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक शराब कंपनी के मुनीम को गोली मार कर लाखों रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों 06 मार्च को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा नगर निगम के समीप सर्किट हाउस के सामने शराब कंपनी के मुनीम संजय कुमार सिंह को गोली मारकर 22 लाख रुपए की लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मनीष सिंह, गौरव सिंह और दीप नारायण को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि 8 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस घटना को उप्र के शूटर्स ने स्थानीय मदद से अंजाम दिया था।
उत्तर प्रदेश के शूटर्स ने स्थानीय लोगों की मदद से घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

Back to top button