मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में आज भी रहा ठंड का तेवर

भोपाल, 03 जनवरी : उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ही उत्तरी सर्द हवाओं के चलते मध्यप्रदेश में ठंड ने आज भी तेवर दिखाये।

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि प्रदेश भर में बीते दो दिनों से उत्तरी सर्द हवाओं के कारण ठंड तेवर दिखा रही है। यह स्थिति फिलहाल एक या दो दिन और बना रह सकता है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढने के अनुमान है। मौसम को प्रभावित करने के रुप में अभी कोई ऐसा सिस्टम नहीं बना है। मौसम में विशेष परिवर्तन के संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि मकर संक्राति के आसपास एक बार फिर ठंड तेवर दिखा सकता है। तब तक तापमानों में मामूली रुप से उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

मध्यप्रदेश की राजधानी समेत सर्दी बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य के कई स्थानों पर घना कोहरा देखा गया। कोहरा इतना घना था कि सुबह 5़ 30 से 6़ 30 बजे के बीच दृश्यता 500 मीटरथी।
राज्य के गुना में सर्द सबसे ज्यादा रहा। यहां न्यूनतम पारा 5़ 6 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ तो वहीं सागर में कोल्ड डे रहा। नये साल से सर्दी तेवर दिखाना शुरु किया। सर्द हवाओं के कारण यहाँ तक कि अधिकतम तापमान में गिरावट हुई है।
मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में अधिकांश स्थानों पर बीते चौबीस घंटों के दौरान सर्द हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार राज्य के पश्चिमी हिस्से में आने वाले बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी व उज्जैन में भी दोनों तापमान में सर्द हवाओं से मामूली गिरावट के चलते ठंड ने असर दिखाया।

राजधानी भोपाल में सर्दी के चलते कलेक्टर अविनाश लवानिया ने स्कूलों का समय बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।
भोपाल के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी सुबह साढ़े नौ बजे से शुरु होंगे। यह आदेश सभी स्कूलों पर आज से ही लागू होगा। इसी तरह मध्यप्रदेश के पन्ना में जिला प्रशासन ने ठंड के प्रकोप के चलते सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों के संचालन में परिवर्तन के आदेश दिया है। आदेश के तहत कल से सुबह 9.30 के पहले स्कूल संचालित नहीं होंगे। वहीं प्रदेश के शिवपुरी में कलेक्टर ने जिले में अत्यधिक सर्दी व शीतलहर के कारण सभी विद्यालयों में चार दिन की अवकाश के आदेश दिये हैं। सागर सहित अन्य जिलों में जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
राजधानी भोपाल में भी आज सूर्यनारायण के दर्शन घने कोहरे के कारण सुबह में छह बजे के बाद हुआ। यहाँ पर यही स्थिति एक दो दिन और रहने के आसार है।

Related Articles

Back to top button