मध्य प्रदेश

लगभग डेढ़ दर्जन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति

भोपाल, 30 दिसंबर : मध्यप्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के डेढ़ दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार विभाग ने दो अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दो को पुलिस महानिरीक्षक, 14 को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने के साथ ही 2010 बैच के 23 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान के आदेश जारी किए हैं।

बैच 1998 के दो अधिकारियों विवेक शर्मा और साजिद फरीद शापू को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं वर्ष 2005 के दो अधिकारियों सुशांत कुमार सक्सेना और डॉ आशीष को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

बैच 2009 के 14 अधिकारियों तरुण नायक, नवनीत भसीन, अमित सिंह, शशिकांत शुक्ला, संतोष सिंह गौर, मुकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार पांडे, ओम प्रकाश त्रिपाठी, माेनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार जैन, अवधेश गोस्वामी, महेश चंद्र जैन और सविता सुहाने को उप पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button