गुजरात

पाटिल ने शिंदे और फणनवीस पर हमला बोला

मुबंई 11 अगस्त : महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दोनों अक्सर मंत्रालय के गठन के लिए दिल्ली जाते थे लेकिन केन्द्र सरकार से भारी बारिश से प्रभावित राज्य के लोगों के लिए कोई मदद की मांग नहीं की।

श्री पाटिल ने श्री शिंदे और श्री फणनवीस पर मंत्रिमंडल के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से शुरु हो रहा राज्य विधानसभा का मानसून सत्र बहुत तूफानी होगा।
श्री पाटिल ने नवनियुक्त मंत्रियों से सार्वजनिक मुद्दों पर ध्यान देने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button