भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 10 जनवरी)

नयी दिल्ली 09 जनवरी : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1616: ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात की।

1692: कलकत्ता के संस्थापक जॉब कारनॉक का कलकत्ता में निधन।
1818: मराठा सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रामपुरा में तीसरी और अंतिम लड़ाई हुई।
1836: प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1886: भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और न्यायविद जॉन मथाई का जन्म।
1908: हिंदी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का जन्म।
1912: सम्राट जॉर्ज पंचम और रानी मैरी भारत से रवाना हुए।
1940: भारतीय गायक और शास्त्रीय संगीतकार केजे येसुदास का जन्म हुआ।
1946: लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1972: पाकिस्तान की जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीब-उर-रहमान स्वतंत्र राष्ट्र बने बांग्लादेश पहुंचे।
1974: एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
1975: नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ।
1987: पूरी दुनिया का चक्कर लगाने का पहला नौका अभियान मुंबई में पूरा हुआ।
2006: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।
2013 : पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लोगों की मौत 270 घायल।
2020 : केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए अधिसूचना जारी की।

Related Articles

Back to top button