राजस्थान

46 जवानों को उत्तम, 10 को अतिउत्तम तथा 6 को मिला सर्वाेत्तम सेवा चिह्न

बारां 16 अप्रैल : राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बारां जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाईन में मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस दिवस के तहत सुबह सबसे पहले परेड निकाली गई। इसके बाद उत्तम सेवा चिन्हों से 43 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने कहा कि 16 अप्रैल 1949 को रियासतों में जो पुलिस थी उनका एकीकरण करके राजस्थान पुलिस का गठन किया गया। तब से प्रतिवर्ष पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। पुलिस का अपराध पर नियंत्रण व शांति के लिए कार्य के साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखाना है, इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं।

इस मौके पर जिले के 46 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। वहीं कोटा में बारां जिले के 10 पुलिस अधिकारियों को अति उत्तम तथा 6 पुलिस अधिकारियों को सर्वाेत्तम सेवा चिन्ह से आईजी ने सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button