विश्व

बंगलादेश विश्व शांति को कायम रखेगा: हसीना

ढ़ाका 12 सितंबर : प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को कहा है कि बंगलादेश विश्व शांति को कायम रखने में हमेशा मदद करेगा।
श्रीमती हसीना ने कहा कि यह हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि बंगलादेश हमेशा विश्व शांति को बनाए रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सेना संयुक्त राष्ट्र के तहत वैश्विक शांति अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमारा उद्देश्य इसे कायम रखना है।

प्रधानमंत्री 46वें हिंद-प्रशांत सैन्य प्रबंधन सेमीनार (आईपीएएमएस) के उद्धाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित कर रही थी। श्रीमती हसीना समारोह में अपने आधिकारिक निवास से आभासी रुप से शामिल हुई थी।

बंगलादेश सेना इस अन्तरराष्ट्रीय सेमीनार में अमेरिका के साथ 27 देशों को शामिल करते हुए इसकी सह मेजबानी कर रही है।
उन्होंने कहा कि बंगलादेश सेना संयुक्त राष्ट्र अभियानों और विश्व में शांति के लिए कई भी अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तैयार है।

Related Articles

Back to top button