भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 05 जनवरी)

नयी दिल्ली 04 जनवरी : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1592: मुगल शासक शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म।
1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया।
1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1893: योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।
1900: आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1933: अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू. यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ।
1934: भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म।
1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म।
1955: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म।
1970: चीन के यूनान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1971: इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया।
1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त.
2000: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006: भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007: तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008: यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

Related Articles

Back to top button