मध्य प्रदेश

होलिका दहन की शुभकामनाएं दीं शिवराज ने

भोपाल, 07 मार्च : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के नागरिकों को ‘होलिका दहन’ की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे सभी प्रदेशवासियों को हाेलिका दहन की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कामना की है कि मानव चित्त की दुर्बलताएं, दुर्गुण और बुराइयां, होलिका की इस अग्नि में स्वाहा हों और सभी के जीवन में खुशियों का उजाला हो। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की है।

राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी इस पर्व पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button