अन्य राज्य

बोम्मई ने जस्टिस नजीर को आंध्र का राज्यपाल बनने पर दी बधाई

बेंगलुरु 12 फरवरी : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाज बोम्मई ने उच्चतम न्यायालय में कर्नाटक के पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रविवार को उन्हें बधाई दी।

श्री बोम्मई ने ट्वीट किया,“शीर्ष न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कर्नाटक के न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई। राज्यपाल के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।”

न्यायमूर्ति नजीर उच्चतम न्यायालय की उस पीठ का हिस्सा थे जिसने अयोध्या मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। वह उस बेंच का भी हिस्सा थे जिसने तीन तलाक को अपराध घोषित किया था। उन्हें प्रतिबंधित संगठन पीएफआई और अन्य आतंकी संगठनों से भी खतरा है।

न्यायमूर्ति नजीर को पहली बार 1983 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था और बाद में 2003 में उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 17 फरवरी, 2017 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

Related Articles

Back to top button