भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 22 अक्टूबर)

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1867 – नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।
1875 – अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।
1879 – ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
1883 – न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।
1900 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म।
1937 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म
1962 – भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को समर्पित की गई।
1964 – फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
1975 – ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
2004 – अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
2007 – चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008 – इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
2014 – माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।
2016 – भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

Related Articles

Back to top button