खेल

द. अफ्रीका की विश्व कप स्क्वाड में प्रीटोरियस की जगह जैनसेन

जोहान्सबर्ग, 12 अक्टूबर : दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 की 15-सदस्यीय स्क्वाड में चोटग्रस्त ड्वेन प्रीटोरियस के स्थान पर तेज गेंदबाज मार्को जैनसेन को शामिल किया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गये तीसरे टी20 के दौरान प्रीटोरियस के बाएं हाथ का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था। उसके बाद खेली गयी एकदिवसीय शृंखला में जैनसेन ने प्रीटोरियस का स्थान लिया था, और अब विश्व कप टीम में भी उन्हें शामिल किया गया है।

जैनसेन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम के अतिरिक्त खिलाड़ी थे।उनके स्थान पर अब लिज़ाड विलियम्स बतौर अतिरिक्त खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ टी20 विश्व कप के लिये ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम : टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, मार्को जैनसेन, कागिसो रबाडा, रिले रूसो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स

अतिरिक्त खिलाड़ी : ब्योर्न फोर्टिन, एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाड विलियम्स

Related Articles

Back to top button