भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 12 दिसंबर)

नयी दिल्ली 11 दिसंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1787-पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
1800-वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822-अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1872-स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म।
1911-भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1915-चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
1917-फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1923-इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
1936-चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1947-इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कर लिया।
1950-तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म।
1958-गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
1963-केन्या में स्वतंत्र हुआ।
1964-राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन।
1971-भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
1981-भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म।
1990-टी.एन.शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने।
1996-भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
2001-भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
2005-प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन।
2008-रमन सिंह छत्तीसगढ़ के एवं शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2012-उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन।

Related Articles

Back to top button