अन्य राज्य

तेलंगाना में 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा

हैदराबाद 08 जनवरी : तेलंगाना के आदिलाबाद में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को यहां बताया कि वहीं रामागुंडम में इसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और मेडक में 11 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी हैदराबाद का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, निर्मल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जगतियाल जिलों में विभिन्न जगहों पर शीत लहर की स्थिति रह सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि 09 जनवरी को राज्य के आदिलाबाद, कुमुराम भीम, निर्मल, मनचेरियल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जगतियाल, मेडक, कामारेड्डी और निजामाबाद जिलों में विभिन्न जगहों पर शीत लहर के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button