विश्व

बाइडेन का चीनी जासूस गुब्बारे की ‘देखभाल’ का संकल्प

वाशिंगटन, 04 फरवरी : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में देश के ऊपर देखे गए कथित चीनी जासूसी गुब्बारे की देखभाल करने का संकल्प लिया है।

एबीसी न्यूज ने श्री बाइडेन के हवाले से कहा कि जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या अमेरिका गुब्बारे को मार गिरायेगा। उन्होंने कहा, “हम इसकी देखभाल रखने जा रहे हैं।”

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने गुरुवार को मोंटाना प्रांत के ऊपर चीन से एक कथित निगरानी गुब्बारे का पाये जाने घोषणा की। चीन का दावा है कि यह गुब्बारा एक नागरिक हवाई पोत है जो कि वैज्ञानिक अनुसंधान कर रहा है।

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हवाई पोत अप्रत्याशित घटना के कारण अपने निर्धारित रास्ते से भटकर गया। उन्होंने अमेरिकी हवाई क्षेत्र में इसके अनायास प्रवेश पर खेद व्यक्त किया है।

अमेरिकी विदेश विभाग को जैसे ही गुब्बारे की घटना के बारे में जानकारी हुई उन्होंने शुक्रवार काे विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की चीन की यात्रा को रद्द कर दिया।

उसी दिन पेंटागन ने बताया कि उसने एक और चीनी निगरानी गुब्बारे का पता लगाया जोकि एक लैटिन अमेरिका को पार कर रहा है।

Related Articles

Back to top button