विश्व

रूस में बंगलादेश के राजदूत तलब

ढाका, 22 फरवरी : रूस ने बंगलादेश के राजदूत कमरुल अहसन को अपने विदेश मंत्रालय में तलब किया गया है।
ढाका और मास्को में राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों के तहत रूसी जहाजों को बंगलोदश के बंदरगाहों पर डॉक करने की अनुमति नहीं देने के कारण राजदूत को तलब किया गया था।

बयान में बताया गया कि रूसी विदेश मंत्रालय ने बंगलादेश के राजदूत को कहा गया कि बंगलादेश का कदम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण चरित्र के विपरीत है और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

बंगलादेश और रूस के राजनयिक सूत्रों ने प्रोथोम एलो से मामले की पुष्टि की। लेकिन मामले की विस्तृत जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है। पिछले सप्ताह ढाका में रूस के दूतावास ने ‘तास’ समाचार एजेंसी को पुष्टि की कि 69 रूसी जहाजों को देश के बंदरगाहों पर बुलाये जाने से रोक दिया गया था।

दूतावास के मुताबिक,“ हालांकि इस कदम का मतलब यह नहीं है कि बंगलादेश ने रूसी सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस द्वारा 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस के कई जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है।”

इस बीच रूस की सरकारी ‘एटॉमिक एनर्जी कॉरपोरेशन रोसाटॉम’ बंगलादेश के रूपपुर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बना रही है। इस पावर प्लांट से 2024 तक बिजली पैदा होने की उम्मीद है। पावर प्लांट के अलग-अलग उपकरण रूस से भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button