विश्व

अमेरिका में इयान से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीस हुई

वाशिंगटन 02 अक्टूबर : अमेरिका में इयान तूफान से शनिवार शाम तक तीस से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 28 लोग दक्षिणीपश्चिमी राज्य फ्लोरिड़ा के है।

गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि इयान तूफान से फ्लोरिडा में कम से कम 1,100 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि इयान से भारी बारिश और बफीर्ली हवाएं चलने और फ्लोरिडा के तट और अंदर के क्षेत्रों में खतरनाक बाढ़ आई गई।
इयान ने शुक्रवार दोपहर दक्षिण कैरोलिना में तूफान के रूप में लैंडफॉल बनाया और उष्णकटिबंधीय चक्रवात के बाद कमजोर हो गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति जोए बाइडेन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कहा कि इयान के देश के इतिहास में सबसे खराब स्थान पर रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस तूफान से हुए विनाश के पुनर्निर्माण में वर्षों का समय लगेगा।

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का अनुमान लगाने वाली अमेरिका की शोध फर्म कोरलॉजिक के अनुसार इयान की हवा और तूफान से अनुमानित नुकसान 28 से 47 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच है।

Related Articles

Back to top button