विश्व

मिस्र: चर्च में आग लगने से 41 लोगों की मौत

गीज़ा (मिस्र), 15 अगस्त : मिस्र के गीज़ा शहर के एक चर्च में रविवार की विशेष प्रार्थना के समय भीषण आग लगने और उसके बाद भगदड़ मचने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं जबकि 12 से अधिक लोग झुलसे और घायल हैं।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यहां कॉप्टिक अबू सिफिन चर्च में रविवार की प्रार्थना के लिए करीब पांच हजार लोग एकत्र हुए थे। इस बीच वहां आग लग गई। जान बचाने के लिए वहां भगदड़ मच गई।

रिपोर्टों के अनुसार आग की वजह से प्रवेश द्वार अवरुद्ध हो गया जिससे भगदड़ मच गई। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार इस भीषण हादसे में तीन से 16 साल की उम्र के करीब 18 बच्चे और किशोर मारे गए हैं।

Related Articles

Back to top button