विश्व

मिस्र में मंकीपॉक्स का पहला मामला

काहिरा, 08 सितंबर : मिस्र में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया है।जिस व्यक्ति में यह मामला पाया गया है वह यूरोप में रहता है और प्रायः यहां आता रहता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा 42 वर्षीय व्यक्ति को विशेष आइसोलेशन अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

बयान में कहा गया कि इस मामले का पता मंत्रालय की सामान्य महामारी विज्ञान-संबंधी निगरानी से चला। रोगी और उसके सीधे संपर्क में आने वाले लोगों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुमोदित निवारक उपाय किए जा रहे हैं।
बयान में यूरोपीय देश नाम नहीं बताया गया।

Related Articles

Back to top button