अन्य राज्य

त्रिपुरा में एक सप्ताह में दुष्कर्म की चार घटनाओं को लेकर विपक्ष हुआ एकजुट

अगरतला, 28 अक्टूबर : त्रिपुरा में एक सप्ताह में दुष्कर्म की चार घटनाओं को लेकर राज्य में विपक्षी दल सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिालफ एकजुट हो गए हैं।

इस बीच, पुलिस ने अब तक राज्य में दुष्कर्म की चार घटनाओं के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। सामूहिक दुष्कर्म के दो मामलों में हालांकि सत्तारूढ भाजपा से संबंधित मुख्य आरोपी को दबाव के कारण पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया।

विपक्षी कांग्रेस, वामपंथी दलों, टीआईपीआरए मोथा और तृणमूल कांग्रेस ने 19 अक्टूबर को 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी राज्य के श्रम मंत्री भगवान दास के बेटे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जिला और कल्याणपुर के द्वारिकापुर पंचायत के उप प्रमुख बिधान बिहारी दत्त कथित तौर पर पिछले 25 अक्टूबर को मोहल्ले में एक आदिवासी नाबालिग के साथ सामूहिकदुष्कर्म में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि शहर के बांकुमरी इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में संजय नाम के आरोपी को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने कथित तौर पर अपने पड़ोसी के घर पर धावा बोल दिया और तड़के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की ने हमले के बाद माता-पिता को अपने साथ हुई घटना बारे में बताया और स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया।
इस बीच, स्थानीय भाजपा नेता के रूप में जाने जाने वाले संजय ने परिवार को घटना का खुलासा नहीं करने की धमकी दी और मामले को निपटाने के लिए कथित तौर पर एक लाख रुपये की पेशकश की। लेकिन चोटों से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण परिवार को लड़की को अस्पताल लाना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और रात में आरोपी को शहर के दूर के इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर उनोकोटी जिले के कैलाशहर के ईरानी इलाके से गुरुवार को विवाहिता अहिद अली को गिरफ्तार किया गया। अहिद पर मोहल्ले से नाबालिग का अपहरण करके भारत-बंगलादेश सीमा पर स्थित जंगल में रात में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अगली सुबह लड़की को घर के सामने छोड़ दिया और घटना का खुलासा करने पर उसके पिता और भाई को गंभीर परिणाम भुगतने की घमकी दी। परिजनों ने तुरंत पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बीच, पुलिस ने कुमारघाट में सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में कहा कि पीड़िता को घर से लाने वाली एक महिला सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच चल रही है।

पुलिस ने दावा किया कि मंत्री भगवान दास के बेटे चंद्रशेखर दास का नाम न तो प्राथमिकी में उल्लेख है न ही पीड़िता ने पुलिस को उसका नाम बताया है। विपक्षी दल बिना किसी रिकॉर्ड या सबूत के उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उनोकोटि के जिला पुलिस अधीक्षक कांता जांगीर ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान भी पुलिस को अभी तक इस घटना में मंत्री के बेटे की संलिप्तता का पता नहीं चला है।

कल्याणपुर की सामूहिक बलात्कार की घटना पर पुलिस के बयान में कहा गया है कि प्राथमिकी में दर्ज दो आरोपियों तपस देबनाथ और आदित्य दास, पश्चिम द्वारिकापुर पंचायत में सत्ताधारी दल के एक निर्वाचित सदस्य को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। सत्तारूढ़ दल के एक स्थानीय नेता (द्विरिकापुर पंचायत के उप प्रमुख) और दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी व्यक्ति खास कल्याणपुर जा रही पीड़ित लड़की के मित्र एक सुनसान घर में ले गये थे। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Related Articles

Back to top button