गुजरात

शिंदे ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

मुंबई, 26 जनवरी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा हमारा महाराष्ट्र दुनिया भर में देश की प्रगति का पताका फहराने में सबसे आगे है।

श्री शिंदे ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और महान स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आज भारत विश्व में एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र है। विविधताओं से भरा महाद्वीप भारत दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर की भारत के अग्रणी राज्य महाराष्ट्र में बहुत रूची है। आधुनिक भारत के निर्माण में महाराष्ट्र का भी बहुत बड़ा योगदान है। देश के प्रगति ग्राफ में महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा है। इसलिए हमारे महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि हमें इस बात की भी खुशी है कि महाराष्ट्र दुनिया भर में देश की प्रगति का परचम लहराने में सबसे आगे है।

उन्होंने कहा कि हमें देश की प्रगति के लिए सभी मोर्चों पर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, अधोसंरचना, जो आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों के घटकों के साथ-साथ हमें देश के समृद्ध संसाधनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सतर्क और संवेदनशील बनना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button