विश्व

जापान में भूकंप के झटके

टोक्यो 04 अगस्त : जापान के पूर्वोत्तर प्रांत फुकुशिमा के तट पर गुरुवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गये।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 09.48 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 60 किलोमीटर की गहराई में रहा।

भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button