विश्व

युगांडा में भूस्खलन से 15 औऱ लोगों की मौत

कंपाला, 07 सितंबर : पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के पश्चिमी कासेसे शहर में भूस्खलन आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

एक स्थानीय राहत एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। युगांडा रेड क्रॉस सोसाइटी (यूआरसीएस) ने संवाददाताओं को बताया कि कसिका गांव के रुकोकी उप-काउंटी में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों के शव बरामद हुए।

एजेंसी के अनुसार, भूस्खलन में कुछ घरों के दबे होने की आशंका है। घायल हुए छह लोगों को कासी नगर पालिका के सेंट पॉल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

युगांडा का पश्चिमी क्षेत्र भारी बारिश जारी है। जिसके कारण लगातार भूस्खलन से लोग हताहत हुए हैं, घरों और फसलों को नष्ट कर दिया गया है। बुंदीबुग्यो जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से चार लोगों के मारे जाने की खबर है।

Related Articles

Back to top button