राज्य

बादल ने अपने पूरे जीवन में पंजाब और पंजाबियत के उत्थान के लिए काम किया-कालिया

जालंधर 25 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है।

श्री कालिया ने कहा है कि उनके परिवार की दो पीढ़ियों को श्री प्रकाश सिंह बादल के साथ काम करने का अवसर मिला है। उनके पिता स्वर्गीय श्री मनमोहन कालिया ने भी अपने पहले मंत्रालय में सत्तर के दशक में श्री बादल के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया था और मुझे भी दो बार उनके साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला था। उन्होने कहा कि श्री बादल एक दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने पूरे जीवन में पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के उत्थान के लिए काम किया।

उन्होेंने कहा कि जब भी श्री बादल को लगा कि सांप्रदायिक सद्भाव पर कोई आंच आने का खतरा होता था तो वह तुरंत कारवाई करने के लिए तत्पर रहते थे।

श्री कालिया ने कहा कि सरपंच से लेकर पांच बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। वह एक राजनेता और एक महान राजनीतिज्ञ थे। उनकी आत्मा को शांति मिलें। ईश्वर उनके बेटे सरदार सुखबीर सिंह बादल और बादल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की हिम्मत दे। शत शत नमन।

Related Articles

Back to top button