विश्व

अमेरिका के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

ह्यूस्टन, 16 फरवरी : अमेरिका के टेक्सास प्रांत के प्रमुख सीमावर्ती शहर एल पासो के एक शॉपिंग मॉल में बुधवार शाम हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये।

एल पासो पुलिस विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी सिएलो विस्टा मॉल के अंदर हुई। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय कोई शॉर्प शूटर नहीं है।

Related Articles

Back to top button