विश्व

अमेरिका यूक्रेन को समुद्री मार्ग से और हथियार भेज रहा है

वाशिंगटन 28 अगस्त : अमेरिका का रक्षा विभाग समुद्री मार्ग से यूक्रेन को और हथियार भेज रहा है।

वाशिंगटन पोस्ट ने अमेरिका के रक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।

अखबार ने शनिवार को कहा कि जहाज बड़ी मात्रा में सामान ले जाने में सक्षम है हालांकि इनकी गति वायुयान से कम है लेकिन इससे कीव के पास हथियारों की बड़ी खेप बन जायेगी।

रक्षा अधिकारियों ने वाशिंगटन पोस्ट से कहा कि पेंटागन ने रुस के फरवरी के अंत में शुरु किए सैन्य अभियान के कुछ सप्ताह बाद यूक्रेन को समुद्री मार्ग से हथियार भेजने से शुरु कर दिये थे।

अमेरिका अब हॉवित्जर तोपखाने और अन्य भारी हथियारों को यूक्रेन को आसानी से समुद्री मार्ग से भेजता है। अधिकारियों ने इसके लिए उपयोग में लिए जा रहे समुद्री मार्ग का ब्यौरा देने से इनकार कर दिया है। लेकिन कहा कि कुछ हथियार सीधे युद्व क्षेत्र में लाए जाते है और अन्य का उपयोग यूरोप में अमेरिका के स्टॉक को भरने के लिए किया जाता है।

Related Articles

Back to top button