राज्य

नायडू जेल में त्वचा की एलर्जी से पीड़ित

विजयवाड़ा 12 अक्टूबर    आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू राजमुंद्री केन्द्रीय कारागाह में त्वचा की एलर्जी से पीड़ित हैं।


अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


श्री नायडू ने दिन में जेल अधिकारियों से त्वचा की एलर्जी की शिकायत की। जेल अधिकारियों ने राजमुंद्री सरकारी जनरल अस्पताल अधीक्षक से श्री नायडू की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम भेजने को कहा।


डॉक्टर डॉ.सूर्यनारायण और डॉ.सुनीता ने जेल जाकर श्री नायडू की जांच की। उम्मीद है कि जेल अधिकारी श्री नायडू की स्वास्थ्य स्थिति पर एक समाचार बुलेटिन जारी करेंगे।


श्री नायडू कौशल विकास घोटाले में गत 09 सितंबर से केंद्रीय जेल में बंद हैं।

Related Articles

Back to top button