बिहार

राष्ट्र सर्वोपरि विचार को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की फौज जरूरी :दिलीप सैकिया

रांची, 27 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम झारखंड प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि आज पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के मूलधन हैं,और इन्हें पार्टी के रीति ,नीति,विचार,संस्कार की गहराई तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक है।

श्री सैकिया ने आज प्रदेश भाजपा द्वारा गिरिडीह जिले के मधुबन में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि गौरवशाली भारत के अतीत के आधार पर व्यक्ति निर्माण,समाज परिवर्तन फिर राष्ट्र पुनर्निर्माण का कार्य जनसंघ से अबतक लगातार जारी है। इसके लिए प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा जैसे शरीर को स्वस्थ रखने केलिए व्यायाम आवश्यक है वैसे ही संगठन की मजबूती केलिए प्रशिक्षण आवश्यक है।
श्री सैकिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं में मां भारती की सेवा का भाव अनवरत जागृत रहे,कभी किसी परिस्थिति में भटकाव न हो इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं।उन्होंने कहा कि उपदेश देने से अच्छा उदाहरण बने। स्वयं आदर्श बने और बनाएं। और इसका उदाहरण कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में प्रस्तुत किया है।उन्होंने भाजपा के राष्ट्र सर्वोपरि विचार,प्रथम पुरुषी विचार,कार्यपद्धति,कार्यकर्ता विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ताओं के सात मूल मंत्र सेवा भाव,समन्वय,संतुलन, संयम,संवेदना,सकारात्मकता और संपर्क संवाद को आत्मसात करते हुए संगठन कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि आज हमारे पास विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री का नेतृत्व मिल रहा। जो देश केलिए गौरव की बात है।

Related Articles

Back to top button