विश्व

रूसी सेना ने यूक्रेनी सैनिकों के संयुक्त हमले को किया विफल

मॉस्को 02 अप्रैल : रूसी सेना ने दक्षिण डोनेत्स्क में यूक्रेनी सैनिकों द्वारा रॉकेट से किए गए संयुक्त हमले को विफल कर दिया और दो यूक्रेनी टोही समूहों को भी नष्ट कर दिया।

यह जानकारी रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने स्पुतनिक को दी।
रूसी प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिण डोनेत्सक की दिशा में, संयुक्त मिसाइल हमलों में हिमार्स मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस) के दो रॉकेट और स्मर्च एमएलआरएस के तीन प्रक्षेप्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि एस-300 और बक एटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल प्रणाली के चालक दलों ने सभी लक्ष्यों को नष्ट कर दिया।

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी सुरक्षा बलों ने तीन यूक्रेनी ड्रोन को भी मार गिराया।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पुतनिक से कहा कि दक्षिण डोनेत्सक की दिशा में, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन द्वारा टोह लेने की दो कोशिशों को विफल कर दिया, एक टोही समूह को नष्ट किया गया और 20 आतंकियों को मार गिराया गया। प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा, जपोरिजिया की दिशा में, यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी सैनिकों के पीछे एक विध्वंसक और टोही समूह भेजने की कोशिश को विफल कर दिया गया और पांच आतंकी मारे गए।

रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के खिलाफ अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया, जब डोनेत्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक ने यूक्रेन के उकसावे के खिलाफ खुद को बचाने के लिए उससे मदद की अपील की। रूसी अभियान के जवाब में, पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ एक व्यापक प्रतिबंध लगाया शुरू किया और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करनी शुरू कर दी।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 सितंबर, 2022 को डोनेत्स्क और लुहांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के प्रमुखों के साथ-साथ जपोरिजिय और खेरसन में हुए जनमत संग्रह के बाद इन क्षेत्रों को रूस में शामिल करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किया। जनमत संग्रह में स्थानीय लोगों ने भारी बहुमत रूस का हिस्सा बनने का समर्थन किया।
पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य समर्थन में बहुत इजाफा किया है, जिसमें वायु रक्षा और रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली, टैंक, स्व-चालित तोपखाना, एंटी-एयरक्राफ्ट गन, बख्तरबंद वाहन और विभिन्न गोला-बारूद शामिल हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जनवरी में कहा था कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना दर्शाता है कि वे इस लड़ाई में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है।

Related Articles

Back to top button