भारत

शाह ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 26 अकटूबर : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी।

श्री शाह ने आज ट्वीट कर कहा, “ समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएँ।

भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

उन्होंने ट्वीट के साथ भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उठाये हुए चित्र को भी साझा किया।

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर दीपावली त्योहार के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता हैं। यह त्यौहार पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा होती है। इस दिन भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button