भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ बारह नवंबर)

नयी दिल्ली 11 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में बारह नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1918-ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1925-अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1936-केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1940-प्रसिद्व अभिनेता अमजद ख़ान का जन्म।
1946-महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।
1953-इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1956-मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1963-जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।
1967-इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
1984-एक रूपए के ब्रितानी नोट गायब, सिक्के चालू किए गए।
1990-जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1995-नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2002-संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।
2005-ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
2009-भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को 2009 में वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
2015-लेबनान में हुए आत्मघाती हमले में 43 लोगों की मौत।
2020-भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार आसिफ़ बसरा का निधन।

Related Articles

Back to top button