भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 27 जुलाई)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1789 – पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना हुई।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1913- आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन।
1935 – चीन की यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत।
1940- भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म।
1982 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
1992 – प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का निधन।
1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 – ओलंपिक खेल अमरीका के जॉर्जिया राज्य के अटलांटा शहर में आयोजित किए गए।
1987 – खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।
2002 – यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की मौत।
2003 – अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2015- भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।

Related Articles

Back to top button