गुजरात

शिंदे एवं फडनवीस ने पाटिल की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

पुणे 25 जुलाई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री शिंदे और श्री फडनवीस श्री पाटिल के संभाजीनगर आवास पर पहुंचे और उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना
दी।

राज्य योजना बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश क्षीरसागर , सांसद संजय मांडलिक , विधायक प्रकाश आवाडे ,
जिला कलेक्टर राहुल रेखावर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
मुलाकात के दौरान श्री पाटिल ने अपनी मां की यादें ताजा कीं।

Related Articles

Back to top button