भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 31 अगस्त)

नयी दिल्ली 30 अगस्त : भारतीय और विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:-

1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन।
1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1994 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की।
1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
2010 – इराक़ में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया।
2010 – भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढ़ाकर ढाई करोड़ डॉलर किया।
2010 – अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए।
2010 – भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।
2016 – पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन हुआ था।
2020 – भारत के 13वें राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन हुआ।

Related Articles

Back to top button